बहोरीबंद: "साइबर ठगों से रहें सतर्क! बहोरीबंद पुलिस ने गांव-गांव पहुंचकर चलाया जागरूकता अभियान"
साइबर अपराधो की बढती घटनाओं को देखते हुए बहोरीबंद पुलिस ने लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया थाना बहोरीबंद पुलिस द्वारा ग्राम रुपनाथ छात्रावास सुपेली तिराहा बस स्टैंड एवं शासकीय अस्पताल सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर ग्रामीणो विद्यार्थियो राहगीरो एवं आमजन को बैनर पोस्टर और पम्पलेट के माध्यम से साइबर सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई