कैराना: कैराना के सहपत गांव के जंगल में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी नहीं खुला मौत का राज
कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव सहपत के जंगल में ऋषिपाल के धान के खेत में गत शुक्रवार एक युवक का क्षत—विक्षत अवस्था में शव पड़ा मिला था। सीओ हेमंत कुमार व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे, जहां फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया था। शव की शिनाख्त नहीं होने पर उसे मोर्चरी के लिए भेज दिया गया था।