नौगांव: हरपालपुर में बिजली विभाग की लापरवाही: 48 घंटे में 96 बार ट्रिपिंग, गर्मी में घंटों बिजली गुल
हरपालपुर नगर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई नजर आई। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे तक शहर में बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद रही, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बीते 48 घंटों में लगभग 96 बार बिजली ट्रिपिंग हुई, जिससे न केवल घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ बल्कि व्यापारिक गतिविधियां भी