हाथरस: लोकसभा में महिला आरक्षण बिल खारिज होने पर महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा पुष्टाहार मंत्री ने की प्रेस वार्ता
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के गौशाला रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा में विपक्ष द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) बिल खारिज किए जाने पर उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री एवं हाथरस जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि विपक्ष के कांग्रेस सपा व अन्य दलों द्वारा नारी शक्ति का अपमान किया गया है।