तारानगर: तारानगर के जैन मंदिर से मूर्ति चोरी का 72 घंटों में पर्दाफाश, अंतर्राज्यीय गैंग के दिल्ली-मथुरा के 3 चोर गिरफ्तार
तारानगर पुलिस ने 1200 साल पुराने जैन मंदिर से मूर्ति चोरी का 72 घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने दिल्ली-मथुरा के 3 आरोपियों ईसरायल, विनोद शर्मा उर्फ लोलीपोप व नित्यानंद बासनी को दबोचा है। एसपी निश्चय प्रसाद एम ने प्रेस काँफेस कर बताया कि कस्बे के ऐतिहासिक शीतल नाथ जैन मंदिर से 28 जून की रात को करोड़ों रुपयों की बेशकीमती अष्टधातु की मूर्तियां चोरी हो गई थी।