खरगौन: खरगोन से सनावद तक की सड़क पर कुछ माह पहले हुआ रिनीवल का कार्य, पहले ही बारिश में सड़क पर हुए गड्ढे <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
खरगोन से सनावद तक करीब 65 किमी लम्बी पक्की सड़क विगत कई वर्ष से गड्ढों में तब्दील हो गई थी। इस सड़क पर राहगीरों का आवागमन दुभर हो गया था। इस मार्ग को रिनिवल करने का कार्य इसी वर्ष अप्रैल में करीब 12 करोड़ रुपए की लागत से एमपीआरडीसी विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से किया गया है। लेकिन मानसून की पहली बारिश में ही सड़क में गड्ढे हो गए है।