नावकोठी: डफरपुर पंचायत भवन छतौना में सीओ सूरज कुमार का स्थानांतरण उपरांत विदाई समारोह
डफरपुर पंचायत भवन छतौना में शनिवार को स्थानांतरित अंचल अधिकारी सूरज कुमार के सम्मान में विदाई से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि इंजीनियर रंजीत कुमार पमपम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके फूल माला आदि देकर सम्मानित किया।