महागामा: जियाजोरी में एक ही रात चोरों ने दो दुकानों में किया हाथ साफ, ज्वेलर और ऑटो पार्ट्स दुकानों से लाखों रुपए की हुई चोरी।
Mahagama, Godda | Jun 25, 2026 महागामा थाना क्षेत्र के ललमटिया -महागामा मुख्य मार्ग पर जियाजोरी चौक के समीप बीती रात अज्ञात चोरों ने सेटर का ताला तोड़कर चोरी की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना में ज्वेलर और ऑटो पार्ट्स दुकानों में चोरों ने अपना हाथ साफ किया। बताया जाता है कि मुख्तार अंसारी के दुकान से ज्वेलर और खुर्शीद आलम के दुकान से ऑटो पार्ट्स की चोरी कर ली गई। पुलिस जांच कर रही।