नवाबगंज: गड्डों से बढ़ा हादसों का खतरा: पुरवा-हबीबपुर सड़क से बेरिया भयारा संपर्क मार्ग डेढ़ साल में उखड़ी
बाराबंकी के मसौली क्षेत्र के तिवारी पुरवा-हबीबपुर मार्ग से बेरिया भयारा संपर्क मार्ग को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है। करीब डेढ़ साल पहले बनी यह सड़क घटिया निर्माण सामग्री के कारण जगह-जगह से उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्डों में तब्दील हो गई है।यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों और कस्बों को जोड़ने वाला मुख्य रास्ता है।