भोरे: भोरे में उत्पाद विभाग की टीम ने देसी शराब के साथ एक बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्र में उत्पाद विभाग की टीम ने कार्रवाई कर एक बाइक सवार तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश से बिहार की सीमा में प्रवेश करते ही शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग की टीम ने बाइक व बिल्लो रानी नामक देशी शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।