भोरे: सिसवा स्कूल के पास एक युवक को अपराधियो ने चाकू मार 80हजार व सोने के चेन छीने, तीन लोगो के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के सिसवा स्कूल के पास रुपए की वसूली कर घर लौट रहे एक युवक को अपराधियो ने रोककर चाकू मार 80हजार और गले से सोने का चैन छीन लिया। गंभीर रूप से जख्मी युवक को इलाज के लिया रेफरल अस्पताल भोरे में लाया गया जहां से स्तिथि गंभीर देख डाक्टरों ने गोरखपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया।घायल युवक के पिता के बयान पर तीन लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।