चायल: मल्हारन गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के महंगाव इलाके में रैयादेव माफी और मल्हारन गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर शुक्रवार को शाम 7 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव रेलवे के खंभा संख्या 305/5 के पास पड़ा मिला।शव मिलने की सूचना पर पीआरवी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।