बाल दिवस के शुभ अवसर पर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला लमती में FLN (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) मेला का आयोजन किया गया। जिसका थीम था "करके देखबो सीख के रहिबो "जिसके अंतर्गत हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों का टीएलएम आधारित स्टॉल लगाया गया था।स्टाल प्रभारी चौथी एवं पांचवी के बच्चों को बनाया गया था।