बांका: सहदेवपुर गांव: छत पर बकरी जाने का विरोध करने पर महिला और उसके बेटे से मारपीट, मामला थाने पहुंचा
Banka, Banka | Apr 18, 2026 सहदेवपुर गांव में छत पर बकरी जाने का जब सुधा देवी ने विरोध किया तो गांव के ही मनोज चौहान सौरभ कुमार ललन कुमार आदि ने घर में घुसकर महिला और उसके पुत्र के साथ मारपीट की। घटना के बाद पीड़िता सुधा देवी अपने पुत्र के साथ शनिवार की दोपहर बाद करीब 1:00 बजे थाना पहुंचकर पुलिस से चार लोगों के विरुद्ध शिकायत किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।