शाहजहांपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने चलाया स्वच्छता अभियान, दिया सफाई का संदेश
शाहजहांपुर। जिला पंचायत प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत कार्यालय परिसर और उसके आसपास झाड़ू लगाकर सफाई की तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने घर, कार्यालय और आसपास