शिवपुरी: सतनवाङा थाना अंतर्गत कांकर हाईवे क्रॉसिंग पर हादसा: कार की टक्कर से बाइक पर सवार दो मासूम बच्चियों समेत चार घायल
सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कांकर गांव के सामने हाईवे क्रॉसिंग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला, युवक और दो मासूम बच्चियां घायल हो गईं। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शिवपुरी रेफर किया गया।