इटावा: कोतवाली थाना पुलिस द्वारा चलाया गया सघन चेकिंग अभियान, संदिग्ध लोगों से हुई पूछताछ
Etawah, Etawah | Mar 29, 2026 इटावा में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान बलराम सिंह चौराहे और कचहरी रोड पर विशेष रूप से संचालित किया गया।चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने तीन सवारी वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। रविवार देर शाम 8:00 तक चला सघन चेकिंग अभियान।