गोपालपुर: लिंक खोलते ही ₹76 हजार की ठगी, साइबर थाने में केस दर्ज
गोपालपुर थाना क्षेत्र के सिघिंया मकंदपुर निवासी राजीव रंजन गुप्ता साइबर ठगी के शिकार हो गए। मोबाइल पर आए एक संदिग्ध लिंक को खोलते ही उनके खाते से 76 हजार रुपये निकाल लिए गए।पीड़ित के अनुसार, कस्टमर केयर के नाम पर एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर लिंक भेजा था। लिंक ओपन करते ही मोबाइल हैक हो गया और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खाते से पैसे कट गए।