सिवनी मालवा: बानापुरा रेंज में चोरों ने काटे 117 सागौन के पेड़, कर्मचारी का आरोप- पूछताछ के लिए बुलाकर अधिकारी ने पीटा
सिवनी मालवा की बानापुरा रेंज में चोरों ने सागौन के करीब 117 पेड़ काट दिए। इस मामले की जांच के दौरान बड़े अफसरों पर अपने ही कर्मचारियों की पिटाई करने के आरोप लगे हैं। शुक्रवार सुबह 10:00 मिली जानकारी के मुताबिक शक के आधार पर दो चौकीदारों, डोरीलाल और रामचरण को पूछताछ के लिए बुलाया गया। आरोप है कि पूछताछ के दौरान उनके साथ मारपीट की गई। वही सिवनी मालवा थाना