नोखा: जसरासर क्षेत्र में ट्रैक्टर रोककर युवक पर हमला, नकदी और मोबाइल छीनने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Nokha, Bikaner | May 21, 2026 नोखा के जसरासर थाना क्षेत्र के बादनू गांव में एक युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में 74 वर्षीय भंवरलाल कुम्हार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। परिवादी ने बताया कि 19 मई की शाम उसका पुत्र पप्पुराम गांव की गवाड़ में खड़ा था, जहां लोकेश कुम्हार के साथ कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया। इसके बाद पप्पुराम ट