भरथना: बकेवर के लखना नहर पटरी की झाड़ियों में दो दिन से लापता वृद्ध का शव मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बकेवर थाना क्षेत्र के लखना कस्बा स्थित भोगनीपुर नहर पटरी पर गुरुवार सुबह 10 बजे दो दिन से लापता का झाड़ियों में 60 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान मातन मुहाल निवासी रामसिंह उर्फ कढोरे सविता (60) के रूप में हुई।