मिर्ज़ापुर: कोतवाली देहात पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान में गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बताते चले की अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है शनिवार की शाम 5:00 बजे उपनिरीक्षक मसूदन राय पुलिस टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त पिंटू सोनकर पुत्र स्वर्गीय सीताराम सोनकर निवासी बरकच्छा जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।