इंदौर: भंवरकुआ पुलिस ने कलेक्शन एजेंट से लूट के आरोपियों को गिरफ्तार किया, लूट की राशि और गाड़ी ज़ब्त
Indore, Indore | Mar 30, 2025 इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर बीती रात एयरटेल कंपनी के कलेक्शन एजेंट को टक्कर मारने के बहाने रोक कर दो बदमाशो ने एजेंट की गाड़ी को ही लेकर भाग निकले थे। जिसकी डिक्की में दो लाख से अधिक की नगदी कलेक्शन की रखी थी। वही जब पुलिस को घटना की सूचना मिली तो पुलिस की टीम इन आरोपियों की तलाश में थी। जिसमें चंद घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार किया है।