गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र में शनिवार की शाम एक महिला से लूट की वारदात हुई। नगर पंचायत उनवल के वार्ड नंबर 3 में तीन हथियारबंद बदमाशों ने एक महिला पर हमला कर सोने की चेन और कान की बालियां लूट लीं। शनिवार की शाम 7 बजे महिला से मिली जानकारी के अनुसार, जमीला पत्नी अख्तर अली नामक महिला अपने घर के सामने टहल रही थीं। इसी दौरान तीन बदमाश वहां पहुंचे थे।