रेवदर के दांतराई में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित को भाजपा प्रदेश मंत्री नियुक्त किए जाने के बाद क्षेत्रभर में खुशी का माहौल है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, समाजबंधुओं और स्नेहजनों ने हर्ष व्यक्त किया। इसी उपलक्ष्य में जीरावल में कार्यकर्ताओं का समूह पुरोहित के निवास स्थान पर पहुंचा जहां उनका फूल माला से स्वागत किया गया