खगौल: दानापुर: शाहपुर थाना क्षेत्र में वांछित अभियुक्त के घर पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया
दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश के आलोक में फरार चल रहे एक वांछित अभियुक्त के घर पर पुलिस द्वारा विधिवत इश्तेहार चस्पा किया गया। इस संबंध में गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे पुलिस ने बताया कि न्यायालय के निर्देशानुसार नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस