जनपद के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के शाहपुर दलावल ग्राम पंचायत में मामूली सी बात को लेकर एक व्यक्ति की दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना में व्यक्ति का हाथ फैक्चर हो गया पुलिस को एप्लीकेशन दी गई पुलिस ने एप्लीकेशन लेते हुए घायल व्यक्ति का सीतापुर के जिला अस्पताल में शुक्रवार को मेडिकल कराया है वहीं घायल व्यक्ति इंसाफ की गुहार लगा रहा है।