बजाग: भुरसी गांव के पास मोटरसाइकिल हुई अनियंत्रित, चालक युवक हुआ घायल, बजाग अस्पताल में उपचार जारी
Bajag, Dindori | Jul 2, 2026 बजाग थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरसी गांव में मोटरसाइकिल बुधवार रात 10:00 बजे अनियंत्रित हो गई जिसके चलते मोटरसाइकिल चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल में सवार होकर चालक बजाग से भुरसी गांव जा रहा था उसी दौरान हादसे का शिकार हो गया और घायल हो गया ।