अरवल: एनडीए के सभी घटक दलों के जिलाध्यक्षों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
Arwal, Arwal | Mar 7, 2025 एनडीए के सभी घटक दल के जिलाध्यक्ष शुक्रवार शाम 5:30 बजे डीएम कुमार गौरव से मुलाकात कर संयुक्त ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से सभी जिलाध्यक्षों ने जिलाधिकारी के सामने अपने अधिकार और कर्तव्य की जानकारी दी है। पिछले दिन भाजपा जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी द्वारा सदर अंचल का निरीक्षण किया गया था। इस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे।