बागीदौरा: पंचायत ने लोगों को चेताया, छींछ तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना से सतर्क रहने की अपील की
छींछ के आपलिया आबादी क्षेत्र स्थित तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना के बाद पंचायत ने आज सोमवार सुबह 8बजे ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। पंचायत की ओर से तालाब परिसर में चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, जिस पर तालाब में मगरमच्छ होने की सूचना देते हुए लोगों को पानी में उतरने अथवा तालाब के किनारे जाने से बचने की अपील की गई है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब के आ