फिरोज़ाबाद: गांव सुम्मेरपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी
फ़िरोज़ाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव सुम्मेरपुर में 20 वर्षीय हिमांशु नामक युवक ने कमरे के अन्दर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुयी तो युवक को फांसी से उतारकर फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया। जहाँ चिकित्स्कों ने युवक को मृत घोषित कर दिया है। मोके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।