फिरोज़ाबाद: रेलवे कॉलोनी में मिला मानसिक रूप से परेशान युवक, पुलिस ने कराया जिला अस्पताल में भर्ती, नियंत्रित न होने पर बेड से बांधा
थाना लाइनपार क्षेत्र रेलवे कॉलोनी में एक युवक मानसिक रूप से परेशान हालत में मिला। उसे जिला अस्पताल में थाना पुलिस द्वारा बीती रात भर्ती करा दिया गया। वहां अनियंत्रण की स्थिति होने पर थाना पुलिस को अवगत कराया, फिर सरकारी ट्रामा सेंटर में कहीं भाग न जाये उसे पटिटयों से बेड से बांधकर रखा। मामले में थाना प्रभारी लाइनपार ने बुधवार दोपहर करीबन एक बजे जानकारी दी।