औरैया: फफूंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत तमंचा लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, मामले की जांच में जुटी पुलिस
युवाओं में सोशल मीडिया का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। यही नहीं लोग सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रकार की वीडियो बनाकर चर्चा में रहना चाहते हैं। इसी तरह से फफूंद थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर का एक वीडियो सोमवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दो युवक साथ में झूमते हुए नजर आ रहे हैं। यही नहीं एक युवक के हाथ में अवैध तमंचा भी नजर आ रहा