औरैया: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
सदर कोतवाली के एक गांव निवासी होमगार्ड रविवार शनिवार रात ड्यूटी पर चला गया था। रविवार सुबह जागने के बाद पत्नी मवेशी का काम करने लगी। वहीं परिवार के अन्य लोग भी अपने काम में लगे थे। सुबह करीब 9 बजे तभी उसकी 17 वर्षीय पुत्री ने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। काम खत्म करके लौटी पत्नी ने लौटकर देखा तो उसकी चीख निकल गई।