औरैया: कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड पर आटा प्लांट में अचानक लगी आग, खबर सुनकर मिल मालिक बेहोश हो गया
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दिबियापुर रोड पर नवीन एवं मोहन गुप्ता का आटा प्लांट जिला उधोग केंद्र के समीप लगा हुआ है। जिसमें रविवार सोमवार की मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे अचानक से आग लग गई। वहाँ से गुजर रहे राहगीरों द्वारा आग की लपटों को उठता देख मामले की जानकारी प्लांट मालिक एवं कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की