अमरोहा: अमरोहा के हाशमी लॉ कॉलेज में एलएलबी रिजल्ट को लेकर छात्रों ने किया हंगामा
Amroha, Amroha | May 18, 2026 अमरोहा के धनोरा रोड स्थित हाशमी लॉ कॉलेज में एलएलबी के रिजल्ट को लेकर छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्रों को फेल कर दिया गया है, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ हैं।