कैसरगंज: कुंडासर चौकी के पास तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
थाना फखरपुर कुंडासर चौकी क्षेत्र के पास एक तेज रफ्तार वैन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वैन अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे लगे साइन बोर्ड से टकराकर पलट गई। घायल की पहचान उमेश वर्मा (40) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फखरपुर में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने