रूड़की: गणेशपुर के पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक नगर निगम रुड़की ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर के पुल से लेकर रेलवे स्टेशन तक नगर निगम रुड़की ने आज अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया है। इस अभियान के चलते सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। साथ ही अतिक्रमण करने वाले कई दुकानदारों का सामान भी जब्त किया गया है। साथ ही कुछ दुकानदारों का चालान भी काटा गया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा है।