रूड़की: चंद्रशेखर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा ने हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर तेलंगाना CM का पुतला किया दहन
रुड़की में चंद्रशेखर चौक पर आज भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का पुतला दहन किया है। यह पुतला दहन हिंदू देवी देवताओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करने के विरोध में किया है। इस दौरान रेवंत रेड्डी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे है।