रूड़की: पाडली गुर्जर में भूमि विवाद को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से दूसरे पक्ष पर किया हमला, दो गंभीर रूप से घायल
रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाडली गुर्जर में भूमि विवाद को लेकर कुछ दबंगों ने एक पक्ष के कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया है। इस हमले में बब्बल और वाहिद नाम के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।