श्रीडूंगरगढ़: एनएच-11 पर कार में मिला युवक का शव, ओवरडोज की आशंका, श्रीडूंगरगढ पुलिस ने शुरू की जांच
बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर कितासर से एक किलोमीटर आगे सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थानाधिकारी कश्यप सिंह के निर्देश पर एएसआई रामस्वरूप टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार अंदर से बंद थी, जिसे कांच तोड़कर खोला गया और शव बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान सुमित पुत्र रघुवीर जाखड़ निवासी गुढ़ागौड़जी (झुंझु