पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सिविल कोर्ट को कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर मिली बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन हुआ अलर्ट
Purnea East, Purnia | Apr 13, 2026
पूर्णिया सिविल कोर्ट को कोर्ट प्रशासन के आधिकारिक ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है इस धमकी भरे संदेश के बाद पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, मेटल डिटेक्टर से कैंपस के चप्पे-चप्पे की सघन जांच की जा रही है।पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है। मुख्य भवन, रिकॉर्ड रूम, पार्किंग एरिया सभी की जाँच की जा रही है