बिंदकी: बुधौली मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से डाक पार्सल बोलोरो गाड़ी का चालक घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बुधौली मोड़ के समीप शनिवार की सुबह लगभग 5:30 बजे ट्रक ने डाक पार्सल बोलोरो गाड़ी में टक्कर मार दिया। जिसके चलते डाक पार्सल बोलोरो गाड़ी चालक मनोज उम्र 35 वर्ष पुत्र अर्जुन सिंह निवासी रायपुर रनिया जनपद कानपुर देहात घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस द्वारा भर्ती कराया गया।