खिरकिया के छीपाबड़ में गुरुवार को में कांग्रेस ने नर्मदापुरम-खंडवा स्टेट हाइवे की खराब स्थिति के विरोध में नगर बंद का आह्वान किया। यह बंद पूरी तरह सफल रहा, जिसमें स्थानीय व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर व्यापक समर्थन दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने गुरूवार को 2 बजे महाराणा प्रताप चौक पर धरना प्रदर्शन भी किया।