हुज़ूर: सूखीसेवनिया स्थित अमोनी के जंगल में मिला एक लापता युवक का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2024 भोपाल के सूखीसेवनिया स्थित अमोनी के जंगल में घर से 3 दिन पहले इंटरव्यू देने के लिए निकले युवक की लावारिस हालत में लाश मिली है| पुलिस का अनुमान है कि युवक ने सुसाइड किया है, लेकिन कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। अब पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिससे उसकी मौत की वजह का पता चल सके।