हुज़ूर: भोपाल में 40 इंच गिरा पानी, सीजन की 106% हुई बारिश,खेजड़ा बरामद में चली बोट,कॉलोनियों में भरा पानी
Huzur, Bhopal | Aug 26, 2024 भोपाल में तेज बारिश से जहां डैम-तालाब छलक उठे, वहींलोगों की मुश्किलें भी खड़ी हो गई हैं। तेज बारिश होने से खेजड़ा बरामद में सड़कों पर बोट चलानी पड़ी।यहां करीब 50 घरों के आसपास 2 फीट तक पानी भर गया। इससे लोग घरों में ही कैद हो गए। इधर, केरवा डैम के पास पिकनिक मनाने पहुंचे युवकों की कार पानी में फंस गई कार में बैठे चारों युवक सुरक्षित हैं|