हिलसा: हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में दो जीएनएम रंजनी कुमारी और सुनीला कुमारी को विदाई दी गई
Hilsa, Nalanda | Apr 9, 2025 अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में पदस्थापित जीएनएम रंजनी कुमारी एवं सुनीला कुमारी को उनकी सेवानिवृत्ति होने पर अस्पताल परिवार द्वारा बुधवार को अंगवस्त्र, मोमेंटो, गुलदस्ता तथा अन्य उपहार भेंट कर भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ आरके राजू मौजूद थे।