मधेपुरा जिले में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के तहत गुरुवार को चारों सीटों आलमनगर, बिहारीगंज, मधेपुरा और सिंहेश्वर पर कुल 69.03 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। रात करीब नौ बजे समाहरणालय स्थित न्यू एनआईसी सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने जानकारी दी।