हाथरस: मुरसान के कस्बा में मामूली विवाद के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट और फायरिंग, सूचना पर पहुंची पुलिस
मुरसान थाना क्षेत्र के मथुरा रोड कस्बा में रविवार दोपहर 3:30 बजे के लगभग मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट के बाद फायरिंग हुई कई राउंड फायरिंग होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन बाइकों पर सवार लोगों ने एक घर को निशाना भी बनाया जिस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई है