चूरू: जिला कलक्टर सुराणा ने केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में दिए बैंकिंग गतिविधियों के निर्देश
Churu, Churu | Jun 26, 2026 जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने शुक्रवार को डीओआईटी वीसी सभागार में दी चूरू सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में बैंकिंग गतिविधियों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि सहकारी बैंकर्स पूरी ऊर्जा, सक्रियता, सजगता एवं सकारात्मक सोच के साथ काम कर विभागीय कार्यक्रमों को गति दें।